कोंडागांव: कोंडागांव पुलिस ने 39 परिवारों की खुशियों को लौटाने में दिखाई बड़ी सफलता
अप्रैल माह 2026 में चलाए गए ऑपरेशन मुस्कान एवं ऑपरेशन तलाश के तहत कोंडागांव पुलिस ने उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए 12 गुमशुदा बच्चों सहित कुल 39 लोगों को विभिन्न राज्यों से सकुशल बरामद कर उनके परिवारों से मिलाया। ऑपरेशन मुस्कान के तहत बच्चों को मुंबई, तमिलनाडु सहित अन्य स्थानों से खोजा गया, वहीं ऑपरेशन तलाश में 27 वयस्कों को ट्रेस कर घर पहुंचाया गया।