पीलीबंगा: दहेज की मांग को लेकर एक महिला को प्रताड़ित करने का मामला, पीलीबंगा पुलिस थाने में दर्ज हुआ मुकदमा
दहेज की मांग को लेकर एक महिला को प्रताड़ित करने का मामला पीलीबंगा पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। पुलिस ने आज शुक्रवार को जानकारी देते हैं बताया कि कर्मजीत कौर निवासी पीलीबंगा तहसील ने आरोप लगाया कि आरोपी जीवन व अंजू ने दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित किया। पुलिस ने दहेज के विभिन्न धाराओं में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।