महोबा: श्रीनगर में जमीनी विवाद के चलते मारपीट, एक परिवार के 5 लोग घायल, समझौते के बाद दबंगों ने किया हमला
Mahoba, Mahoba | Apr 11, 2026 जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पंचायत में समझौता होने के बाद भी प्यारेलाल के परिवार पर दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में परिवार के पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।