बेला थाना क्षेत्र अंतर्गत परिहार बाया पंचायत में जमीनी विवाद को लेकर एक महिला की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर चल रहे विवाद में कुछ लोगों ने महिला पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।