राजमहल: राजमहल विधायक प्रतिनिधि ने किया प्रखंड स्तरीय लिटिल चैंप फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ
शनिवार को पूर्वाह्न करीब 12 बजे झारखंड शिक्षा परियोजना प्रखंड संसाधन केंद्र राजमहल के माध्यम से आयोजित प्रखंड स्तरीय लिटिल चैंप फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ उर्फ गुड्डू,जिला परिषद सदस्य अब्दुल बारिक शेख,झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनिसुर रहमान एवं बीपीओ कुणाल किशोर आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।