कोंच: अंगरा करमाइन पथ पर बीच मोड के पास बाइक सवार पर लोहे की रॉड से हमला, एक गंभीर
Konch, Gaya | Apr 5, 2026 आंती थाना क्षेत्र के अंगरा–करमाइन पथ स्थित बीच मोड़ के पास शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात अज्ञात तीन लोगों द्वारा एक बाइक सवार पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में ग्राम खटनही निवासी 42 वर्षीय अभिमन्यु यादव (पिता स्व. मरछु यादव) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अभिमन्यु यादव को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोंच में भर्ती कराया गया।