11 हजार वोल्ट का कहर! सरिया हाई टेंशन लाइन से छूते ही 19 वर्षीय मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया।
कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बारासिरोही इलाके में निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे 19 वर्षीय शिवम उस समय गंभीर रूप से झुलस गए, जब छत पर चढ़ाया जा रहा सरिया पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाई टेंशन लाइन से छू गया।
तेज धमाके के साथ करंट दौड़ गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और साथियों ने घायल शिवम को तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
यह हादसा निर्माण स्थलों के पास से गुजर रही हाई टेंशन लाइनों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
👉 ऐसी ही हर बड़ी और भरोसेमंद खबर के लिए Ground Zero News को Follow करें।
.
.
#GroundZeroNews #Kanpur #Kalyanpur #Barasirohi #BreakingNews