उरई: कोटरा थाना पुलिस ने एक शराब तस्कर को देसी कच्ची शराब के साथ किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
Orai, Jalaun | Jul 4, 2026 शनिवार की दोपहर 2:00 बजे उरई तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कोटरा थाना परिसर से जानकारी प्राप्त हुई जहां पर पुलिस ने बताया कि पुलिस अधीक्षक की कुशल निर्देशन पर क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बेहतर करने के लिए पुलिस चेकिंग कर रही थी तभी चेकिंग के दौरान एक शराब तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया जिसके पास से देसी कच्ची अवैध शराब बरामद हुई है।