शिवपुरी नगर: भीषण गर्मी: शिवपुरी के सभी स्कूलों का समय बदला, अब 12 बजे तक ही लगेंगे विद्यालय
शिवपुरी जिले में लगातार बढ़ रहे तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने आज शनिवार की सुबह साढ़े 11 बजे जिले के समस्त शासकीय और अशासकीय विद्यालयों के संचालन समय में परिवर्तन के आदेश जारी कर दिए हैं।