फिरोज़ाबाद: पुलिस लाइन स्थित टीनशेड में मतदाता शपथ कार्यक्रम के दौरान पुलिस बल व आईटीबीपी फोर्स को दिलाई गई मतदान की शपथ
आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को स्वतन्त्र, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में सकुशल सम्पन्न कराने हेतु एसपी सिटी एवं ग्रामीण द्वारा पुलिस लाइन स्थित टीनशेड में मतदाता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके अन्तर्गत पुलिस बल एवं आईटीबीपी फोर्स को मतदान करने की शपथ दिलवाई गयी।