बिछिया: सांदीपनि विद्यालय बिछिया में निर्माण कार्य तेज़; एक माह में छात्रों को मिलेगा नया शिक्षण वातावरण!
8 जून,सोमवार दोपहर 12 बजे मिली जानकारी के अनुसार, कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे के निर्देशानुसार सहायक संचालक सेन्द्राम एवं एपीसी मुकेश पाण्डे ने सांदीपनि विद्यालय बिछिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में चल रहे विकास कार्यों का अवलोकन किया गया। वर्तमान में विद्यालय के नवीन भवन का निर्माण और पुराने भवन की मरम्मत का कार्य तेज़ गति से जारी है।