कोल: गांधीपार्क में महिला ने अपने पति पर खाने में ज़हर मिलाने का लगाया आरोप, खाना लेकर जांच कराने महिला पहुँची अस्पताल
Koil, Aligarh | Jul 7, 2025 दरअसल पूरा मामला अलीगढ़ के थाना गांधीपार्क क्षेत्र से सामने आया है।जहां पत्नी पर अपने पति पर खाने में ज़हर मिलाने का आरोप लगाया है।पीड़ित महिला का कहना है है कि उसने कुछ दिन पूर्व अपनी बेटी की शादी की थी।बेटी घर आने वाली थी जिसके लिए वह घर मे खाना बना रही थी।और इसी दौरान उसके पति ने खाने में छुप कर ज़हर मिला दिया।इस घटना को पड़ोस में रहने वाली महिला ने देख लिया।