अटेर: कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभागार में समय सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक की गई आयोजित DM ने अधिकारियों को दिए निर्देश
Ater, Bhind | Jun 22, 2026 भिण्ड कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभागार में आज सोमवार के रोज शाम 4 बजे कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने समय सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की जिसमें तमाम विभागों के अधिकारी मौजूद रहे इस दौरान कलेक्टर ने विभाग बार सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा की और संबंधित विभाग के अधिकारी को सीएम हेल्पलाइन की लंबित पड़ी शिकायतों को समय सीमा में निपटाने के निर्देश दिए है