बलिया: एक भी आयुष्मान कार्ड न बनाने वाले एएनएम व सीएचओ पर गिरी गाज, जारी हुए शोकॉज नोटिस के आदेश
Ballia, Ballia | Apr 30, 2026 जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की बैठक गुरुवार की सुबह 11 बजे विकास भवन सभागार में आयोजित की गई। बैठक में आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति की विकासखंडवार समीक्षा की गई, जिसमें लक्ष्य के मुकाबले बेहद धीमी प्रगति सामने आने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। जनपद में आयुष्मान कार्ड का लक्ष्य 16,08,974 निर्धारित है।