मैरवा: 22 जनवरी से मैरवा की सभी हाई स्कूल में ली जाएगी नौवीं की मासिक परीक्षा, जिला शिक्षा पदाधिकारी ने दिए निर्देश
Mairwa, Siwan | Jan 19, 2024 मैरवा प्रखंड अंतर्गत सभी हाई स्कूल में 22 जनवरी से नौवीं क्लास की मासिक परीक्षा ली जाएगी। मासिक परीक्षा को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी राजेंद्र सिंह ने मैरवा प्रखंड अंतर्गत सभी हाई स्कूल को निर्देश दिया है कि कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न हो। साथ ही जिला शिक्षा कार्यालय से प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिका का उठाव करने का निर्देश दिया है।