मैरवा: परसिया में नहर में मिला एक व्यक्ति का शव, परिजनों में हत्या को जताई आशंका
Mairwa, Siwan | Jan 17, 2024 मैरवा थाना क्षेत्र के परसिया गांव में बुधवार को नहर में एक व्यक्ति का शव मिला है, मृतक गुठनी थाना क्षेत्र के ताली गांव के रहने वाले 38 वर्षीय संजय शर्मा है। मृतक के परिजनों ने बताया कि मंगलवार को वह अपने ससुराल परसिया गांव आए थे। संध्या को अपने घर के लिए निकले लेकिन देर रात तक जब घर नहीं पहुंचे तो घर वालों ने उन्हें खोजना शुरू किया। आज उनका शव नहर में मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है