बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने बक्सर परिसदन में विभागीय समीक्षा बैठक की। बैठक में जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने जिले में पंचायती राज विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं की वस्तुस्थिति के संबंध में प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मंत्री दीपक प्रकाश ने पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा विभाग जिला परिषद की रिक्त एवं अतिक्रमित जमीनो को विकसित करेंगे।