चमोली: चमोली की किवी पहुंची दिल्ली, काश्तकारों को मिलेगा उचित मूल्य
चमोली की किवी अब दिल्ली की आजादपुर मंडी में पहुंच गई है। मुख्य विकास अधिकारी ने 200 पेटी से भरे ट्रक को हरी झंडी दिखाई। इससे काश्तकारों के चेहरे पर खुशी आई है क्योंकि उन्हें अब अपनी फसल का सही मूल्य मिलेगा। थराली विकासखंड के सोल पट्टी समेत दर्जनों गांवों में किवी के ट्रायल चल रहे हैं, जिससे उत्तराखंड की किवी को नई पहचान मिलेगी।