हरदोई: संपत्ति विवाद में सौतेले भाइयों के बीच खूनी संघर्ष, पिता के बुलाने पर युवक पर हमला, पत्नी और साले को भी पीटा गया
Hardoi, Hardoi | May 27, 2026 हरदोई में कोतवाली शहर क्षेत्र के सिविल लाइन मोहल्ले में संपत्ति विवाद को लेकर सौतेले भाइयों के बीच जमकर मारपीट हो गई।आरोप है कि पिता के बुलाने पर रुपये लेने पहुंचे युवक पर उसके सौतेले भाई और भतीजे ने ईंट-डंडों से हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पत्नी और उसके भाई को भी नहीं बख्शा गया।सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।