स्वार: नूरपुर गांव में बच्चों के खेल-खेल में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों से किया हमला, वीडियो आया सामने
Suar, Rampur | May 20, 2026 रामपुर के थाना मिलक खानम क्षेत्र के गांव नूरपुर में बच्चों के खेल-खेल में शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इस मारपीट का वीडियो भी बुधवार सुबह दस बजे सामने आया है, जो मंगलवार दोपहर का बताया जा रहा है। वीडियो में महिलाएं और बच्चे भी झगड़े में शामिल दिखाई दे रहे हैं।