टोंक: देवली में सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
Tonk, Tonk | Jul 12, 2026 देवली, शहर के पुराने अजमेर मार्ग स्थित नेगड़िया पुलिया के समीप शनिवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक मजदूरी का कार्य करते हैं और प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नासिरदा की ओर से देवली लौट रहे थे।