स्लीमनाबाद: ग्राम पंचायत छपरा को मिली बड़ी राहत क्षेत्रीय विधायक के प्रयासों से लगा 100 KV का नया ट्रांसफार्मर
कटनी जिले के सलीमनाबाद तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत छपरा में लंबे समय से बिजली की गंभीर समस्या बनी हुई थी। यहां पीएचई (PHE) विभाग का केवल 63 KV का ट्रांसफार्मर लगा हुआ था, जबकि क्षेत्र में बिजली का लोड काफी अधिक था। इसके कारण नल-जल योजना का संचालन प्रभावित हो रहा था और ग्रामीणों के घरों में भी पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही थी। कई बार ऐसी स्थिति बन जाती थी