हज़ारीबाग: संत कोलम्बा मिशन हॉस्पिटल एवं मेदांता हॉस्पिटल रांची के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ मुफ्त ओपीडी जांच
संत कोलम्ब मिशन हाॅस्पिटल एवं मेदांता हाॅस्पिटल रांची के संयुक्त तत्वाधान में दिन मंगलवार को बिजली ऑफिस समीप रविन्द्र पथ स्थित संत कोलम्ब मिशन हाॅस्पिटल में मुफ्त ओपीडी जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में हृदय रोग, किडनी रोग एवं ईएनटी रोग का मरीजों का मुफ्त उपचार हुआ।