#गिरिडीह में SIR को लेकर झामुमो का BLA-2 प्रशिक्षण एवं बूथ सम्मेलन आयोजित
गिरिडीह: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से रविवार को गिरिडीह स्थित उत्सव उपवन सभागार में SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को लेकर BLA-2 प्रशिक्षण सह बूथ सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के BLA-2 और बूथ कमेटी के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि एक भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं कटना चाहिए। उन्होंने कहा कि SIR प्रक्रिया को लेकर झामुमो पूरी तरह गंभीर है और बूथ स्तर पर तैयारी की जा रही है।
गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने महिलाओं के दस्तावेजों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि विवाह के कारण महिलाओं के निवास और पहचान संबंधी दस्तावेजों में बदलाव होता है, इसलिए बूथ कमेटियों को इस दिशा में विशेष रूप से कार्य करना चाहिए।
झामुमो के केंद्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि SIR प्रक्रिया पर पार्टी की पैनी नजर है और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि पात्र मतदाता छूटें नहीं तथा अपात्र मतदाता सूची में शामिल न हों।
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद, पूर्व विधायक केदार हाजरा, पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी समेत कई नेताओं ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान कार्यकर्ताओं को SIR प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराए गए।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं, पंचायत प्रतिनिधियों, बूथ कमेटी सदस्यों एवं झामुमो पदाधिकारियों की उपस्थिति रही.
#JMM #JharkhandMuktiMorcha #SIR #Giridih #KalpanaSoren #SudivyaKumar #VinodPandey #JharkhandNews #PoliticalNews #BreakingNews #JharkhandPolitics #HemantSoren #NewsUpdate #GiridihNews #ViralNews #TrendingNews #IndiaNews #BLA2 #BoothCommittee #ElectionUpdate #LatestNews #PoliticalUpdate #RanchiNews #JharkhandUpdate #ViralPost #NewsToday #TrendingNow #SocialMediaNews #ElectionNews #JMMNews
Bariyatu, Latehar | Jun 14, 2026