प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ मुख्यालय पर कृषि कार्मिकों ने समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर दिया एक दिवसीय धरना
प्रतापगढ़। कृषि पर्यवेक्षक संयुक्त समन्वय समिति, राजस्थान के आह्वान पर बुधवार को जिले के उप जिला कृषि कार्यालय पर कृषि कार्मिकों ने एक दिवसीय धरना देकर अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। इसके बाद सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) के माध्यम से राज्य सरकार के नाम ज्ञापन प्रेषित किया गया। ज्ञापन में कृषि कार्मिकों ने कृषि मैपर ऐप में आ रही तकनीकी समस्याओं