कामां: कामां थाने के एसपी ने किया वार्षिक निरीक्षण
डीग SP ने गुरुवार शाम 6 बजे कामां थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश यादव, सीओ राजेश शर्मा एवं थानाधिकारी भरत सिंह सहित थाना स्टाफ मौजूद रहा।निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना रिकॉर्ड, मालखाना और कार्यालय व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने ठगी,ओवरलोडिंग, अवैध खनन सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए।