थानेसर: हरियाणा में 1 नवंबर से बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाहनों पर विशेष कार्रवाई
हरियाणा पुलिस 1 नवंबर से बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट और अनधिकृत नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाएगी। जिलेभर में नाकाबंदी और वाहन जांच के माध्यम से कड़ी कार्रवाई होगी। वाहन मालिकों को समय रहते नंबर प्लेट लगवाने की हिदायत दी गई है।