इस्लामनगर अलीगंज: अलीगंज बाजार में प्रशासन की शख्ती, अवैध कब्जा हटाया गया
अलीगंज बाजार में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान चलाया है। अंचलाधिकारी रंजन कुमार दिवाकर के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ बाजार क्षेत्र में सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को बुलडोजर से हटाया गया। अंचलाधिकारी ने शुक्रवार को 9:30 बजे बताया कि अभियान के दौरान दुकानों के बाहर बने शेड, चबूतरे, सीढ़ियां और नालियों पर किए गए अतिक्रमण को तोड़ा गया।