धमदाहा: तेलियारी चौक पर नशे में उत्पात मचा रहे 3 युवकों को किया गया गिरफ्तार
धमदाहा :-- नगर पंचायत भवानीपुर के तेलियारी चौक पर शराब के नशे में हंगामा कर रहे तीन युवकों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में भवनदेवी टोला निवासी सुमित कुमार, अमित कुमार तथा रघुनाथपुर पंचायत के छप्पन निवासी मो. नौशाद शामिल हैं ।