गिरिडीह: सदर अस्पताल से बाइक चोरी, सीसीटीवी में आरोपी दिखा; फुटेज से चोर की पहचान हुई
सदर अस्पताल परिसर से बुधवार को 1 बजे एक मोटरसाइकिल की चोरी हो गई। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और आरोपी को चिन्हित किया। सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट रूप से आरोपी का चेहरा दिख रहा है जिसने मोटरसाइकिल चुरा कर सदर अस्पताल से गायब किया।