उज्जैन शहर: महाकालेश्वर मंदिर में गर्मी शुरू होते ही महाकाल को 11 कलशों से शीतल धारा, 29 जून तक गंगा-नर्मदा जल से अभिषेक
श्री महाकालेश्वर मंदिर में गर्मी की शुरुआत के साथ ही बाबा महाकाल को शीतलता प्रदान करने की परंपरा शुरू हो गई है। शुक्रवार से भगवान महाकाल पर सतत शीतल जलधारा अर्पित करने का क्रम प्रारंभ हुआ, जो 29 जून तक निरंतर चलेगा।परंपरा अनुसार प्रतिदिन भस्म आरती के बाद यह अभिषेक शुरू होता है और शाम की पूजा तक जारी रहता है। सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक लगातार अर्पित कि जाएगी