किशनी: खाटूश्याम से लौट रहे मैनपुरी के 6 श्रद्धालुओं की हुई मौत, 14 लोग हुए घायल
यूपी के मैनपुरी के 21 श्रद्धालुओं से भरी पिकअप मंगलवार तड़के हरियाणा में सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। इनमें 3 महिलाएं हैं। 14 लोग घायल हुए हैं। सभी राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर में दर्शन करने के बाद पिकअप से वृंदावन जा रहे थे।