पहाड़ी: जुरहरा में साइबर ठगी गिरोह पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
जुरहरा पुलिस ने दबिश देकर साइबर ठगी करने वाले गिरोह के 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया,जबकि 2 बाल अपचारियों को निरुद्ध किया।आरोपियों के कब्जे से 5 मोबाइल फोन और 7 फर्जी सिम कार्ड बरामद हुए। पुलिस के अनुसारआरोपी सोशल मीडिया पर शादी कराने और सस्ती साड़ी बेचने के नाम पर विज्ञापन डालकर लोगों से रजिस्ट्रेशन व एडवांस के नाम पर ठगी करते थे।गुरुवार रात 8 बजे मिली सूचना।