बमोरी: गढला ऊजारी गांव की मार में 2 लोगों ने मिलकर धारदार हथियार से फरियादी पर किया हमला, बमोरी थाने में मामला हुआ दर्ज
Bamori, Guna | Feb 8, 2024 बमोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गढला ऊजारी गांव की मार में पुरानी रंजिश के चलते 2 लोगों ने मिलकर फरियादी पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाने में की है। वहीं बमोरी थाना पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।