नवाबगंज: बाराबंकी रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित सभागार में एसपी ने पुलिस पेंशनर्स के साथ की गोष्ठी, सुनी उनकी समस्याएं
एसपी अर्पित विजयवर्गीय द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित सभागार में बुधवार करीब 2 बजे पुलिस पेंशनर्स के साथ गोष्ठी की गई जिसमें सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के सभी प्रकार की समस्याओं की जानकारी ली गई एवं त्वरित समाधान हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा साइबर सुरक्षा पर विशेष जोर दिया गया एवं साइबर अपराधों से बचने के लिए जागरूक किया गया।