सतबरवा: भाजपा कार्यकर्ताओं ने धावाडीह के बूथ संख्या 192 पर मनायी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती
सतबरवा मंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत धावाडीह के बूथ संख्या 192 पर सोमवार दोपहर 3 बजे तक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनायी गयी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के सतबरवा मंडल अध्यक्ष संदीप कुमार गुप्ता, महामंत्री चंचल कुमार यादव, गुड्डू सिंह, विधायक प्रतिनिधि महेश यादव, सुधीर कुमार साहू, अरुण रजक, विजय सिंह, मुरली सिंह समेत अन्य शामिल हुए।