दमोह: जबलपुर नाका पर मवेशियों से भरा ट्रक पुलिस ने किया ज़ब्त, सीएसपी एच आर पांडे ने दी जानकारी
Damoh, Damoh | May 29, 2026 दमोह शहर के जबलपुर नाका चौकी क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे पुलिस ने एक ट्रक को रोककर जांच की। ट्रक में 4 मवेशी भरे मिले, जिसके बाद पुलिस ने ट्रक सहित मवेशियों को जप्त कर लिया। मामले में सीएसपी एच आर पांडे ने बताया कि चालक ने परिवहन संबंधी दस्तावेज होने की बात कही है। फिलहाल दस्तावेजों की जांच की जा रही है।