जगदीशपुर: राघोपुर में गंगा का रौद्र रूप, कटाव का जायजा लेने पहुंचीं डीएम अलंकृता पांडे
भागलपुर के राघोपुर में गंगा का रौद्र रूप लगातार तबाही मचा रहा है. भीषण कटाव की वजह से करीब एक सदी पुराने चैती दुर्गा मंदिर और हनुमान मंदिर देखते ही देखते गंगा की तेज धार में समा गए. जिस जगह वर्षों से श्रद्धालुओं की आस्था जुड़ी थी, वहां अब सिर्फ गंगा की उफनती धारा नजर आ रही है।