मिर्ज़ापुर: सदर तहसील महुवरिया में संपूर्ण समाधान दिवस पर जमीन से जुड़े मामलों की अधिकता, निस्तारण के लिए दिए गए निर्देश
सदर तहसील महुवरिया के सभागार में शनिवार की सुबह 10:00 बजे संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने समस्या सुनी। एएसपी नितेश सिंह, एसडीएम सदर गुलाब चंद्र, सीओ सिटी विवेक जावला समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा राजस्वकर्मी और पुलिस भी मौजूद रही। जमीन से जुड़े मामले सबसे अधिक रहे। सभी मामले को गुणवत्तापूर्ण विस्तारण का निर्देश दिया गया।