लखीसराय: महिसोना अपहरण कांड में बचे एक आरोपित को तेतरहट पुलिस ने बाढ़ से किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
महीसोना से कुछ माह पहले हुए अपहरण मामले का पुलिस ने महज कुछ घंटे बाद ही उद्भेदन,सकुशल बरामदगी तथा अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली थी। जिसमें एक अपराधी फरार चल रहा था। जिसे देर रात बाढ़ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष राजाराम शर्मा ने बताया कि बीते 24 मई को महिसोना गांव के मो मुस्तफा तथा दीपक का अपहरण कर लिया था। जिसमें कार्यवाही की गई है।