रैणी: रेनी में ग्रामीण सेवा शिविर में पसरा सन्नाटा, दिनभर अधिकारी-कर्मचारी रहे खाली बैठे
Reni, Alwar | Jul 6, 2026 अलवर जिले के रैणी उपखंड की पाड़ा ग्राम पंचायत में सोमवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में लोगों की भागीदारी नहीं के बराबर रही। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से लगाए गए शिविर में दिनभर आमजन नहीं पहुंचे। सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।