अजमेर: मकर संक्रांति के मौके पर बुधवार को डीएवी कॉलेज के खेल मैदान में 5151 आसनों पर सुंदर कांड पाठ का आयोजन हुआ
Ajmer, Ajmer | Jan 14, 2026 मकर संक्रांति के मौके पर बुधवार को डीएवी कॉलेज के खेल मैदान में 5151 आसनों पर सुंदर कांड पाठ का आयोजन हुआ। आयोजन स्थल को अयोध्या नगरी का नाम दिया गया।पाठ करने के लिए दिल्ली से रसराज महाराज पहुंचे जिनका विधायक अनीता भदेल की ओर से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साधु-संत भी पहुंचे जिनका भी स्वागत किया।