अलीगंज: एम्बुलेंस का दरवाजा नहीं खुला, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल, सीएमओ बोले- तकनीकी समस्या हो गई
Aliganj, Etah | Oct 2, 2026 शुक्रवार की सुबह साढ़े दस एटा के जसरथपुर क्षेत्र में शुक्रवार को बाइक और स्कूटी की टक्कर हो गई। हादसे में मैनपुरी के लखौरा निवासी कल्याण सिंह और राजा का रामपुर के अनिकेत घायल हो गए। मौके पर पहुंची एंबुलेंस का दरवाजा नहीं खुला, जिससे घायलों को अस्पताल पहुंचाने में करीब 20 मिनट की देरी हुई।