गुमला: सदर अस्पताल से चोरी हुआ मोबाइल 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Gumla, Gumla | May 8, 2026 सदर अस्पताल गुमला के वार्ड रूम नंबर-122 से मरीज का मोबाइल चोरी होने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी गया मोबाइल भी बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार, 7 मई 2026 को सुबह अस्पताल के बेड नंबर-22 पर भर्ती जगेश्वरी कुमारी का रियलमी C71 मोबाइल फोन अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया था।