हसनपुर: सैदनगली में बाइक सवार युवक की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, मौके पर हुई मौत
सैदनगली थाना क्षेत्र में सोमवार को एक सड़क हादसा हुआ। गंगा एक्सप्रेसवे पर कनैटा गांव के पास एक अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में 25 वर्षीय मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई। मुकेश सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव करनपुर सकतपुर का निवासी था। जानकारी के अनुसार, मुकेश सोमवार को अपनी पत्नी रीनू को लेने के लिए हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव भैंसरोली जा रहा।