हाथरस: हाथरस गेट थाना पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्र से फरार चल रहे 3 वारंटियों को किया गिरफ्तार, अस्पताल में कराया मेडिकल
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे हैं फरार वारंटी मुजरिम पकड़ो अभियान के तहत हाथरस गेट थाना पुलिस ने आज दिन रविवार को अपने अलग-अलग क्षेत्र गांव नगला आलिया, मोहल्ला रमनपुर, एवं गांव ढकपुरा , से फरार 3 वारंटी को गिरफ्तार किया है! जिनका जिला अस्पताल में मेडिकल पुलिस द्वारा कराया जा रहा है! इसके बाद तीनों को न्यायालय में पेश किया जाएगा!