तरारी: देवराजी टोला में जमीनी विवाद के चलते हुए खूनी संघर्ष मामले में 2 लोगों को किया गया गिरफ्तार
सिकरहटा थाना क्षेत्र के देव पंचायत अंतर्गत देवराजी टोला गांव में जमीनी विवाद ने अचानक हिंसक रूप धारण कर लिया था । दो पक्षों के बीच हुई तीखी मारपीट में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे। जिससे गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था । शनिवार की शाम 5:00 के करीब बताया गया कि घटना के बाद दोनों पक्षों ने सिकरहटा थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई।