अटेर: राज्यसभा प्रत्याशी के नामांकन रद्द को लेकर युवा कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल के नाम ADM को सौंपा ज्ञापन
Ater, Bhind | Jun 15, 2026 भिंड। कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के नामांकन फार्म को लेकर उठे विवाद के विरोध में युवा कांग्रेस ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनीष पुरोहित के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम अपर कलेक्टर लक्ष्मीकांत पांडे को ज्ञापन सौंपा। जिसमें मुख्य निर्वाचन आयुक्त की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए है