रानीगंज: उमस भरी गर्मी के बीच रिमझिम बारिश ने दी राहत, मौसम हुआ सुहाना
रानीगंज प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को उमस भरी गर्मी के बीच दोपहर बाद हुई रिमझिम बारिश ने लोगों को काफी राहत पहुंचाई। सुबह से ही तेज धूप और उमस के कारण लोग गर्मी से परेशान थे। दोपहर में अचानक आसमान में बादल छाने के बाद रिमझिम बारिश शुरू हो गई।