बक्सर: शराब पकड़ने गई पुलिस खुद ही हुई 'सेट', कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरल होने पर बिहार पुलिस पर उठे सवाल
Buxar, Buxar | May 26, 2026 बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बी एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी शराब के नशे में नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि पुलिस टीम एक गांव में शराब की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची थी, लेकिन वहां तस्करों ने कथित रूप से उन्हें ही शराब पिलाकर सेटल कर लिया।